फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there are symptoms of cancer then do not panic, treatment is possible

Agra News: कैंसर के लक्षण हैं तो घबराएं नहीं, संभव है इलाज

Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
If there are symptoms of cancer then do not panic, treatment is possible
कासंगज। कैंसर का नाम सुनते ही लोग अपने जीवन की आस खो बैठते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ज्यादातर कैंसर बचाव योग्य और उपचार योग्य होते हैं। कैंसर से जान का खतरा तब ज्यादा होता है जब लोग इसके लक्षणों की अनदेखी करते हैं। यदि लक्षण हैं तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले में कैंसर की स्क्रीनिंग की अब व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। समय से लक्षण की पहचान कर इलाज कराने पर जान बच सकती है। हर साल अलग-अलग तरह के कैंसर के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। कैंसर की समय से पहचान हो जाने पर इलाज इलाज कराया जा सकता है और मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। अन्य बीमारियों की तरह समाज में कैंसर को लेकर भी तमाम तरह के मिथक और अफवाह फैली हुई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लोगों के बीच कैंसर को लेकर फैली यह अफवाह काफी गंभीर है। कि कैंसर लाइलाज होता है। कैंसर के कारण होने वाली मौत का खतरा रोग के प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है। कैंसर का पता लगाने और उपचार के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति ने इस दिशा में काफी बेहतर काम किया है। प्रारंभिक पहचान और उपचार के साथ अधिकांश रोगियों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed