फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the deputy director made arrangements, then got the salary of the staff

उप निदेशक ने कराई व्यवस्था तो मिला स्टाफ का वेतन

Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
If the deputy director made arrangements, then got the salary of the staff
मैनपुरी। विकास भवन में संचालित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को आखिरकार दो माह का वेतन मिल गया। उप निदेशक ने स्वयं मौजूद रहकर वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके वेतन के अभिलेख पूर्ण कराए। इससे कर्मचारियों को दो माह का वेतन एक साथ मिल गया।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में तैनात स्टाफ को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला था। दरअसल कार्यालय में तैनात बाबुओं का स्थानांतरण होने के चलते वेतन का कार्य पूरा नहीं किया जा सका। इसके चलते जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व चार अपर सांख्यिकीय अधिकारी समेत कुल सात कर्मचारियों का वेतन रुक गया था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए उप निदेशक सांख्यिकीय आगरा मंडल आगरा नवीन कुमार चतुर्वेदी मैनपुरी स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंडलीय सहायक शराफत अली और फिरोजाबाद में तैनात बाबू शरद कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मैनपुरी बुलाया। अपनी मौजूदगी में उन्होंने स्टाफ का दो माह का वेतन भुगतान कराने के लिए प्रक्रिया पूरी कराई। कोषागार से सभी को भुगतान कर दिया गया। उप निदेशक ने मैनपुरी कार्यालय में स्थाई तौर पर बाबू की तैनात होने तक ये व्यवस्था जारी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

----
वैकल्पिक व्यवस्था कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के स्टाफ का वेतन आहरित करा दिया गया है। सभी के खाते में दो माह का वेतन पहुंच गया है। आगे भी वेतन की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार चतुर्वेदी, उप निदेशक संख्यिकीय आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed