फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If smart meters are not replaced, BKU will uproot them, increased bills and load should be revised by organizing Chaupals in villages, a memorandum was submitted to the Executive Engineer after a demonstration in Bah.

Agra News: स्मार्ट मीटर नहीं बदले, तो उखाड़ फेंकेगी भाकियू, गांवों में चौपाल लगाकर बढ़े हुए बिल और लोड का हो संशोधन, बाह में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Thu, 07 May 2026 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
If smart meters are not replaced, BKU will uproot them, increased bills and load should be revised by organizing Chaupals in villages, a memorandum was submitted to the Executive Engineer after a demonstration in Bah.
बाह। सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जाने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने एलान किया है कि स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। बाह में बुधवार को अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 10 दिन में स्मार्ट मीटर नहीं बदले तो भाकियू मीटरों को उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में किए गये प्रदर्शन के बाद दिए गये ज्ञापन में संगठन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने कहा है कि बिजली विभाग हर गांव में शिविर लगा कर स्मार्ट मीटर से आए बढ़े हुए बिल और बढ़े हुए लोड को जांच कर संशोधित करें। गांवों में जर्जर और टूटी पड़ी बंच केबिलें बदली जाएं। बारिश से पहले बिजली की लाइनों के आस पास के झाड़ी और पेड़ों की कटाई और छटाई की जाए, जिससे ब्रेक डाउन की समस्या न रहे। ज्ञापन में करीब 1 महीने से फुंके पड़े किंदरपुरा एवं तेजसिंह पुरा के ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग रखी गई। रेंका में झुके हुए बिजली के खंभे को बदले जाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद शर्मा, आकाश भदौरिया, पिंकू भदौरिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गगन चतुर्वेदी, डॉ. राधेश्याम, सचिन कुमार, राहुल भदौरिया, शैलेश कुमार, कल्यान सिंह, निरोत्तम सिंह राजपूत, महेन्द्र सविता, श्याममूर्ति बरुआ, शिवकुमार शर्मा, नितिन बघेल, प्रभाकर यादव, गौरव मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed