{"_id":"6648a764a383496e7a09dca2","slug":"if-records-are-not-submitted-within-three-days-action-will-be-taken-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-117619-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन में अभिलेख जमा नहीं किए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन में अभिलेख जमा नहीं किए तो होगी कार्रवाई
Sat, 18 May 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 18 May 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन में अभिलेख जमा नहीं किए तो होगी कार्रवाई
-नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। श्री साईं हॉस्पिटल में बच्ची की मौत के मामले की जांच जारी है। नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. सुरेंद्र सिंह ने अस्पताल संचालक को चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर अस्पताल के पंजीकरण संबंधी अभिलेख उपलब्ध करा दें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
श्री साईं हॉस्पिटल पर बुधवार को पांच दिन की बच्ची की धूप में रखे जाने केे कारण मौत हो गई थी। मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ के आदेश पर नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. सुरेंद्र सिंह अस्पताल के पंजीकरण संबद्ध जांच कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल संचालक को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर अस्पताल के पंजीकरण संबंधी अभिलेख उनके कार्यालय को जमा नहीं किए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक से पंजीकृत डॉक्टर और स्टाफ का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। उनका कहना था कि यदि तीन दिन में अभिलेख नहीं मिलते हैं तो अस्पताल के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।