फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If Pakistan is so good then go and live there.

Agra News: पाकिस्तान इतना अच्छा तो वहीं जाकर रहने लगे

Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
If Pakistan is so good then go and live there.
मैनपुरी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियां पूरे विश्व में किसी से छिपी नहीं हैं। जिनको पाकिस्तान घर जैसा ही लगता है। वह खुद पाकिस्तान में जाकर ही रहने लगें। पर्यटन मंत्री शनिवार को कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान उनकी और उनकी पार्टी की सोच को उजागर करते हैं। जब हमारे जांबाज सैनिक पाकिस्तान के आतंक को समाप्त करने में जुटे हैं। तब कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान ठीक नहीं हैं। वह कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता देश विरोधी बातें करते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने मिलकर उत्तर प्रदेश के विकास की मजबूत बुनियाद तैयार कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। अमेरिका जैसे देश भारत पर टैरिफ लगा रहे हैं लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है। यही वजह है कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरें कम कर दी हैं। इसका लाभ पूरे देश को एक साथ कल से मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इमरजेंसी का फैसला करके कांग्रेस ने गलत काम किया था। राहुल गांधी हों या कोई और नेता हमेशा इस तरह की गलती करते हैं और बाद में माफी मांगते हैं। देश ईमानदार नेतृत्व को स्वीकार करता है। लोकतंत्र को कमजोर न होने दें। सभी दल मिलकर इसके लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed