{"_id":"66c010755fdac9c3a20b8c08","slug":"if-cough-is-troubling-you-during-rainy-season-then-try-these-remedies-get-instant-relief-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: बारिश के मौसम में खांसी कर रही परेशान, तो करें ये उपाय...मिलेगा तुरंत आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: बारिश के मौसम में खांसी कर रही परेशान, तो करें ये उपाय...मिलेगा तुरंत आराम
Sat, 17 Aug 2024 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:24 AM IST
सार
बारिश के मौसम में सर्दी, जुखाम और बुखार के साथ ही खांसी भी परेशान कर रही है। बुखार में आराम मिलने के बाद भी खांसी यदि सही नहीं हो रही, तो परेशान न हों। आइये जानते हैं क्या कहते हैं चिकित्सक...
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुखार, गले में खराश, दर्द और खांसी। लगभग हर घर में इससे एक-दो मरीज हैं। बुखार उतरने पर भी लोगों को खांसी परेशान कर रही है। ऐसे में चिकित्सक देसी उपचार के तौर पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक और हल्दी मिलाकर गरारे करने की सलाह दे रहे हैं।
आयुर्वेद विभाग के डॉ. लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदरक का टुकड़ा, दो काली मिर्च, एक लौंग और तुलसी के दो पत्ते को पीसकर शहद में मिलाकर दिन में तीन बार लें। 5 दिन करने से खांसी ठीक हो जाएगी। गुनगुने पानी में सेंधा नमक और हल्दी मिलाकर दो-तीन बार गरारे भी करें। तुलसी घनवटी और गिलोय घनवटी को दिन में तीन बार लेने पर एंटीबायोटिक की भी जरूरत नहीं होती है।
एसएन के फिजीशियन डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि दमा, सांस, एलर्जी और टीबी के मरीजों में खांसी ठीक होने में 15-20 दिल लग रहे हैं। इसमें खांसी बिगड़ने पर परेशानी और बढ़ जाएगी। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक से दवाएं जरूर लें। सामान्य खांसी है, गुनगुना पानी और देसी उपचार भी कारगर है। अगर इससे दो-तीन दिन में खांसी में आराम न मिले और बलगम भी आ रहा है तो डॉक्टरी परामर्श से दवाएं लें।