फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If a raid is conducted without a body-worn camera, action will be taken.

Agra News: बिना बॉडीवॉर्न कैमरे के छापा मारा तो होगी कार्रवाई

Sun, 07 Jun 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
If a raid is conducted without a body-worn camera, action will be taken.
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजप
आगरा। ऊर्जा राज्यमंत्री का प्रभार संभालने के बाद पहली बार आगरा आए राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए। शनिवार को सिकंदरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) मुख्यालय पर समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विजिलेंस टीमों की ओर से चोरी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली और उत्पीड़न की शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताई। मंत्री ने आदेश दिया कि अब कोई भी विजिलेंस टीम बिना बॉडीवॉर्न कैमरे के छापा नहीं मारेगी। यदि बिना कैमरे के चेकिंग करते हुए कोई पकड़ा गया तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निगम की प्रबंध निदेशक श्रुति समेत दक्षिणांचल के सभी 21 जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति के नाम पर भेदभाव और मनमानी करने वाले भ्रष्ट संविदा लाइनमैनों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने हर उपखंड स्तर पर भ्रष्ट लाइनमैन को चिह्नित कर उनके खिलाफ बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि आंधी-तूफान के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही ट्रांसफार्मर फुंकने पर बिना देरी बदले जाने की व्यवस्था हो और उपभोक्ताओं को हर हाल में सही बिल दिया जाए। जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर अधिकारी को फोन अनिवार्य रूप से उठाना होगा। बिजली संकट की हर जानकारी सोशल मीडिया पर तुरंत अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडीवार्न कैमरा

यह एक पोर्टेबल रिकॉर्डिंग डिवाइस है, जिसका आमतौर पर पुलिस अधिकारी और सुरक्षा कर्मी उपयोग करते हैं। यह कैमरा घटनाओं को रिकॉर्ड करता है, जिनका सामना अधिकारी ड्यूटी के दौरान करते हैं। बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग मुख्य रूप से पारदर्शिता बढ़ाने व साक्ष्य एकत्र करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed