फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   identity card is necessary for admission in sn medical college agra

आगरा के इस सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जमा करना होगा पहचान पत्र

Sat, 21 Oct 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 21 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
identity card is necessary for admission in sn medical college agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों को अब पहचान पत्र जमा करना होगा। इमरजेंसी समेत सभी विभागों को इस बाबत निर्देशित कर दिया है। तीमारदार डिस्चार्ज होने तक मरीज का पहचान पत्र विभाग में जमा कर सकता है। यह पूरी कवायद फर्जी मरीजों के भर्ती से बचने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बीते दिनों इमरजेंसी में एक फर्जी मरीज भर्ती हो गया था, जिस पर आपराधिक मामला चल रहा था। इससे बचने के लिए एसएन प्रशासन ने बैठक कर मरीजों की पहचान करने के लिए इस पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन


अब इसे अमल में लाया जाएगा। दरअसल, एसएन में इमरजेंसी और सभी विभागों में औसतन 650 भर्ती मरीजों की संख्या रहती है। इनके तीमारदार को मरीज को आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड समेत अन्य कोई पहचान पत्र देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईसी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि मरीजों की पहचान के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। विभागों में पहचान पत्र लेने को कहा गया है। इससे इलाज में भी आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed