{"_id":"67b9fcd369c1d0363b03f9b2","slug":"identification-of-ward-6-roads-full-of-potholes-people-worried-kasganj-news-c-175-1-kas1002-128232-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वार्ड छह की पहचान... गड्ढे वाली सड़कें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वार्ड छह की पहचान... गड्ढे वाली सड़कें, लोग परेशान
Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर का वार्ड नंबर छह रेलवे डंडा में गड्ढायुक्त सड़क वहां की पहचान बन गई है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं नगर पालिका ने चार दिन पहले नाले की सफाई के बाद सिल्ट को भी वहीं छोड़ दिया है। इसके चलते दुर्गंध और हवा उड़ रही धूल ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। रेलवे फाटक से अमांपुर अड्डा मैन बाजार की सड़क भी जीर्णशीर्ण हो गई है।
वार्ड नंबर छह रेलवे डंडा की लगभग 3300 की आबादी है। इस वार्ड में रेलवे डंडा, नगला अस्तल, लालपुर, आर्य नगर कॉलोनी, सहावर गेट रेलवे फाटक पार से अमांपुर बस अड्डा तक मुख्य बाजार आता है। मुख्य बाजार सहावर गेट का मार्ग पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र से बाजार करने आने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा आर्य नगर की गई गलियों का मार्ग पूरी तरह उखड़कर गड्डों में तब्दील हो गया है। नगला अस्तल मंदिर वाली गली में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। उससे दूषित पानी आ रहा है। वाशिंदों का आरोप था कि सभासद से नल सही कराए जाने की मांग की है, लेकिन सही नहीं कराया गया है। इसके अलावा पालिका की सफाई व्यवस्था से लोग संतुष्ट नजर आए।