फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identification of unclaimed dead body found a year ago

एक साल पहले मिली लावारिश शव की हुई शिनाख्त

Sun, 27 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Identification of unclaimed dead body found a year ago
भोगांव (मैनपुरी)। करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने के चलते 72 घंटे बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। रविवार को हाथरस से आए एक परिवार ने कपड़ों से पहचान की। बताया कि सासनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव अजरोही निवासी प्रमोद कुमार रविवार को थाने पहुंचे। उनके साथ परिवार के प्रभाकर चौधरी, जगवीर सिंह, राज कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, बृजराज सिंह, समरेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र में मिले एक युवक के शव की शिनाख्त की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव से बरामद हुए कपड़े आदि उन्हें दिखाए। कपड़े देखने के बाद प्रमोद ने बताया कि यह कपड़े उनके 36 वर्षीय भाई पवन कुमार के हैं। करीब एक साल तीन माह पूर्व भाई लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी सासनी थाने में दर्ज कराई थी। वह मानसिक रूप से बीमार था, शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी कर मृतक के कपड़े आदि परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed