फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IAS topper Charchit Gaur now the new vice president of Agra Development Authority

Agra: 2016 बैच के टॉपर आईएएस चर्चित गौड़ होंगे एडीए के नए उपाध्यक्ष, अजय कुमार द्विवेदी का तबादला

Wed, 24 Aug 2022 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 09:29 AM IST
सार

कोटा के मूल निवासी चर्चित गौड़ भारतीय प्रशासनिक सेवा के नए चर्चित अधिकारी हैं। 2011 से 15 तक उन्होंने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की। जिसके बाद 2016 में पहली बार में ही ऑल इंडिया 96वीं रैंक लाकर टॉपर बने।

विज्ञापन
IAS topper Charchit Gaur now the new vice president of Agra Development Authority
आईएएस चर्चित गौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में नगर आयुक्त पद से आगरा विकास प्रधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष बनाकर भेजे गए 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी दो महीने भी एडीए में नहीं टिक पाए। उन्हें हटाकर शासन ने मंगलवार को फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी 2016 बैच के टॉपर आईएएस चर्चित गौड़ को एडीए में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को शासन ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिनमें 2019 बैच के कुछ नए आईएएस को तैनाती दी गई। वहीं, 2015 व 2016 बैच के अधिकारियों में कई फेरबदल किए हैं। पिछले साल कोरोना के समय लखनऊ में नगर आयुक्त रहते हुए अजय कुमार द्विवेदी की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। 
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें नगरायुक्त पद से हटाकर बीती जून में एडीए वीसी बनाया गया। इसके बाद भी उनकी छवि को लेकर लखनऊ के गलियारों में चर्चाएं होती रहीं। इन्हें एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र पेंसिया की जगह भेजा गया था। पेंसिया के विरुद्ध लोकायुक्त द्वारा आगरा कमिश्नर व एडीजी टीम से भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आईआईटी, एक बार में बने टॉपर

कोटा के मूल निवासी चर्चित गौड़ भारतीय प्रशासनिक सेवा के नए चर्चित अधिकारी हैं। 2011 से 15 तक उन्होंने दिल्ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की। जिसके बाद 2016 में पहली बार में ही ऑल इंडिया 96वीं रैंक लाकर टॉपर बने। वर्तमान में वह फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। जहां से उन्हें आगरा में एडीए वीसी के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed