फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IAS officer ID Card recovered from Manjeet Raj

फर्जी आईएएस मंजीत राज की एक और करतूत आई सामने, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार

Thu, 07 Jun 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Jun 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
IAS officer ID Card recovered from Manjeet Raj
आरोपी मंजीत राज
खुद को पुदुचेरी के उपराज्यपाल का ओएसडी बताने वाले फर्जी आईएएस मंजीत राज की करतूतें अब एक एक कर सामने आ रही हैं। आगरा पुलिस के मुताबिक उसने आईएएस अधिकारी का आईकार्ड भी बना रखा था। वो इसका इस्तेमाल भी कर रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसी आधार पर उसके खिलाफ दर्ज केस में जालसाजी की धाराएं बढ़ा दी हैं, इनमें जमानत मिलना मुश्किल है। पुलिस को शक है कि वो गिरोह बनाकर काम कर रहा था, इसमें उसके पिता और चाचा भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह लोग उसकी सगाई कराने के लिए उसके साथ आगरा आए थे, इन्हें उसकी जालसाजी का पहले से मालूम था। पुलिस को अब ऐसे लोगों की तलाश है, जिनके साथ इन लोगों जालसाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह बनाकर करते थे काम

अभी तक की जानकारी यह है कि यह गिरोह नौकरी और ठेके दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। मनजीत राज का रुतबा देखकर लोग शिकायत करने से डरते रहे। 2014 का आईएएस ऑफिसर बताता था। 

उसकी फेसबुक की फ्रेंडलिस्ट में कई अधिकारी हैं। वे पुलिस को फोन कर उसकी जालसाजी के बारे में जानकारी कर रहे हैं। पुलिस अब यह भी मालूम कर रही है कि उसने फर्जी परिचय पत्र कहां से बनवाया? 

मंजीत राज ने गाड़ी पर नीली बत्ती लगा रखी थी, उसे उसने 300 रुपये में खरीदा था। वो टोल प्लाजा आते ही हूटर बजाने लगता था। कहीं भी उसने टोल टैक्स नहीं दिया। अगर कहीं थोड़ी देर रुकना पड़ जाता तो वो टोलकर्मियों को हड़काता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed