{"_id":"65de607503515e10a9090904","slug":"i-will-become-of-agra-tulsi-made-fans-crazy-with-the-song-agra-news-c-364-1-ag11001-104892-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैं आगरा की बन जाऊंगी.... गाने के साथ फैंस को दीवाना बना गई तुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैं आगरा की बन जाऊंगी.... गाने के साथ फैंस को दीवाना बना गई तुलसी
Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
आगरा। वीआईपी सोफे के ऊपर और बैरिकेडिंग पर चढ़ बॉलीवुड सिंगर तुलसी कुमार को देखने और सुनने के लिए लालायित फैंस ने जैसे ही फिल्म कबीर सिंह का गाना साथ छोडूंगी ना तेरे पीछे आऊंगी मैं आगरा की बन जाऊंगी.... के सुर सुने तो दर्शक भी तुलसी तुलसी नाम पुकारने लगे।
मंच से तुलसी कुमार ने दम मारो दम... रात चांदनी में और तू... मेरे यारा तेरे गम अगर पाएंगे... तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई... आदि गानों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनते ही युवा दिलों की धड़कने भी तेज हो गई। तुलसी की लाइव सिंगिग को कोई रिकॉर्ड करता दिखा तो कोई वीडियो कॉल कर अपनों को तुलसी को गाना गाता दिखा रहा था। मुक्ताकाशीय मंच पर गाना गाती, थिरकती तुलसी को देख बैरिकेडिंग पर युवक, युवतियां थिरकने लगे। पुलिस की लाख रोक के बावजूद भी टेंट को फाड़ तो कोई वीआईपी सोफे के ऊपर चढ़कर तुलसी के गानों पर झूमने को मजबूर रहे फैंस।