{"_id":"683de5d1307a6789b5015c3a","slug":"i-want-to-study-my-family-is-forcing-me-to-get-married-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-138366-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पढ़ना चाहती हूं, घरवाले जबरदस्ती करा रहे हैं शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पढ़ना चाहती हूं, घरवाले जबरदस्ती करा रहे हैं शादी
Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पिता की मौत के बाद गांव सरैया की 13 वर्षीय किशोरी पढ़ना चाहती है। मगर दादा व अन्य परिजन उसकी शादी कराने पर अड़े हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर शादी के रुकवाए जाने व आगे पढ़ने में मदद की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरैया की रहने वाली 13 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजन ने मां को घर से निकाल दिया था। मगर उसे अपने साथ रखा। वह पढ़ाई कर रही थी, मगर दादा व अन्य परिजन ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी और अब जबरदस्ती उसकी शादी करा रहे हैं। उसकी मर्जी के खिलाफ रिश्ता तय कर दिया है। जब विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।