{"_id":"58f664654f1c1b1b74472a41","slug":"i-do-not-consider-such-a-divorce-which-spoils-the-girl-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॅ मैं ऐसे तलाक को नहीं मानती जो लड़की की जिंदगी खराब कर दे ॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ॅ मैं ऐसे तलाक को नहीं मानती जो लड़की की जिंदगी खराब कर दे ॅ
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहनाज के तल्ख तेवर, बोली , जो योगीजी कहेंगे, उसी को मानूंगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक की शिकार बनी शहनाज के तेवर तल्ख हैं। उसका कहना है कि वह तलाक देने के इस तरीके को नहीं मानती है, जो लड़की की जिंदगी खराब कर दे। वह कानून को मानती है। योगीजी के पास जाएगी। जो योगीजी कहेंगे, उसी को मानेगी। उसका कहना है कि वह शौहर और ससुराल के उन लोगों को सजा दिलाकर रहेगी जिन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। चाहें इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।
उसने एसएसपी आफिस में अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद मीडिया से कहा कि यह उसकी अकेली की लड़ाई नहीं है। वह शरीयत में बताए गए तलाक देने के इस तरीके के खिलाफ है, इसे नहीं मानती है। उसका भरोसा कानून में है और प्रदेश और केंद्र की सरकार पर है। वह अपनी लड़ाई लड़ेगी।
उसका कहना था कि वह हलाला नहीं करेगी। उसकी सास ने उसे हलाला कराने का भरोसा दिया है। उसने कहा कि यह सही नही है। वह किसी और से क्यों निकाह करे? उसने बार बार एक ही बात दोहराई कि तीन तलाक के मुद्दे पर योगीजी का नजरिया एकदम सही है। वह इसे ही मानेगी। इसलिए अपनी पीड़ा लेकर योगीजी के पास जाएगी। वह उसके जैसी सभी महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगे।
विज्ञापन
सौ कोड़ों की सजा दी जाए
आगरा। नायब शहर काजी मौलाना रियासत अली का कहना है कि एक बार में तीन तलाक कहना गलत है। ऐसे व्यक्ति को सौ कौड़े मारे जाने की सजा दी जानी चाहिए लेकिन तलाक माना जाएगा। लोगों ने अपने फायदे के लिए शरियत के तीन तलाक वाले मुद्दे को अपना लिया है जबकि अन्य बातों को नहीं मानते हैं। यही कारण है कि तीन तलाक पर इन दिनों बहस चल रही है।