{"_id":"675ae0013110ada64507cc54","slug":"hussainpur-resident-farmer-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128561-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हुसैनपुर निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हुसैनपुर निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Thu, 12 Dec 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
- खेत में पड़ा मिला शव, घर में मची चीखपुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के रहने वाले एक किसान की बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तलाश के दौरान शव खेत में पड़ा मिला। परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी किसान सुनील कुमार (45) बुधवार की शाम को रोजाना की तरह अपने खेत पर गए थे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत पर गए। वहां देखा कि सुनील बेसुध हालत में पड़े हुए थे। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजन की ओर से अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई वहीं कुछ लोग किसी जहरीले कीड़े, सांप आदि के काटने की चर्चा कर रहे थे। परिजन की आशंका के चलते पुलिस ने किसान की मौत का सही कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया। एलाऊ थाना इंस्पेक्टर सविता सेंगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।