{"_id":"5d6914248ebc3e93c2029fc8","slug":"husband-wife-dispute-police-search-died-body-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी की लड़ाई ने उड़ा दिए पुलिस के होश, झाड़ियां खंगालती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी की लड़ाई ने उड़ा दिए पुलिस के होश, झाड़ियां खंगालती रही पुलिस
Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला द्वारा पति की हत्या की सूचना देने पर शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग में सन्नाटा पसर गया। सीओ और प्रभारी निरीक्षक शिकायतकर्ता महिला को साथ लेकर शव की तलाश में नहर किनारे झाड़ियां खंगालती रही। काफी प्रयास के बाद में युवक से बात होने पर ही पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन पुलिस के भय से युवक सामने नहीं आया।
मूल रूप से जसराना के गांव चंदनपुर निवासी विश्नूदयाल ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए विश्नूदयाल पत्नी और बच्चों को साथ लेकर एटा रोड स्थित पुराना सीओ कार्यालय के समीप रह रहा है।
गुरुवार रात विश्नू का पत्नी प्रीती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक पत्नी और बच्चों को सोता हुआ छोड़ कर घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। प्रीती ने बताया युवक फोन पर रो रहा था।

इसके कुछ देर में मोबाइल पर लड़की की आवाज आई। उसने कहा कि तुम्हारे पति का शव भूड़ा नहर किनारे पड़ा है, उठा ले जाओ। इसके बाद फोन बंद कर लिया। फोन पर पति की हत्या की जानकारी होते ही महिला चीख पुकार करने लगी।
पत्नी ने डॉयल हंड्रेड पर फोन किया। सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर और डॉयल हंड्रेड पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये।
महिला को साथ लेकर पुलिस एक घंटे तक भूड़ा नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में शव की तलाश करती रही। काफी प्रयास के बाद युवक का फोन उठा और उससे बात कर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि देर सायं तक युवक डर की बजह से घर नहीं पहुंचा है।