फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband wife celebrated first anniversary of marriage in police station mainpuri

Mainpuri: शादी की पहली वर्षगांठ पर दंपती ने थाने में काटा केक, पुलिस ने काउंसिलिंग कर दूर कराए गिले-शिकवे

Tue, 29 Nov 2022 06:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Nov 2022 06:59 AM IST
सार

पुलिस की कार्यशैली को लेकर अक्सर आरोप लगते रहते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ अब पुलिस का भी चेहरा बदला है। रविवार को ऐसा ही कुछ भोगांव थाने में देखने को मिला। यहां पुलिस ने पति-पत्नी में सुलह कराई। शादी की पहली वर्षगांठ पर थाने में ही दंपती से केक भी कटवाया गया।

विज्ञापन
Husband wife celebrated first anniversary of marriage in police station mainpuri
थाने में पति-पत्नी ने काटा केक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पति-पत्नी ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ थाने में मनाई। दरअसल, शादी का एक साल भी नहीं बीता और दंपती का विवाद थाने पहुंच गया था। पुलिस ने काउंसिलिंग कर दोनों के बीच गिले-शिकवे दूर कराए। नई पहल की शुरुआत के साथ ही शादी की पहली वर्षगांठ पर दंपती से केक भी कटवाया गया। दंपती को थाने से प्रतीक चिन्ह भी दिया गया। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।

विज्ञापन


मामला भोगांव थाने का है। गांव रकरा निवासी डॉली और दीपक कुमार की शादी को एक वर्ष हुआ है, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही प्रीती तोमर ने दंपती को थाना में साथ बैठाया और फिर बारी-बारी से उनकी समस्या को सुना। 

विज्ञापन

लिखित में कराया समझौता 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अपराध अरुण कुमार, एसआई लोकेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान पता चला कि दोनों के बीच गलतफहमी तकरार का कारण बनी है। आपसी बातचीत के बाद दंपती को गलती का एहसास हुआ और उन्होंने फिर न झगड़ने की बात कही, थाने में मुख्य आरक्षी दिनेश सक्सेना ने लिखित में समझौता कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को ही दंपती की शादी की पहली वर्षगांठ थी, थाना में केक मंगवाया गया और दंपती ने केट काटकर खुशियां पुलिसकर्मियों के साथ बांटी। एक-दूसरे को केक खिलाते हुए फिर से न झगड़ने का फैसला किया। महिला हेल्प डेस्क की ओर से दंपती को नई पहल के स्वरूप एक प्रतीक चिन्ह भी दिया गया, इसके बाद हंसी खुशी दंपती गांव रकरा चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed