{"_id":"5d8a16798ebc3e93b147c174","slug":"husband-went-to-the-tantric-with-girlfriend-for-leave-his-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से छुटकारा पाने को प्रेमिका संग तांत्रिक के पास पहुंचा पति, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से छुटकारा पाने को प्रेमिका संग तांत्रिक के पास पहुंचा पति, जानिए फिर क्या हुआ
Wed, 25 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जगदीशपुरा निवासी महिला ने मंगलवार दोपहर हाथीघाट पर तांत्रिक के घर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। युवक पत्नी से छुटकारा पाने का उपाय कराने के लिए वहां पहुंचा था।
पत्नी ने हंगामा कर तीनों को पीटा और यूपी-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। इस बीच तांत्रिक भाग गया, जबकि युवक और उसकी प्रेमिका को पुलिस थाना ले गई। बाद में दोनों को छोड़ दिया।
युवक, उसकी पत्नी, प्रेमिका तीनों जगदीशपुरा क्षेत्र के हैं। पत्नी को शक था कि पति का चक्कर चल रहा है। वो चोरी छिपे मोबाइल में कॉल डिटेल देख लेती थी, व्हाट्सएप के मैसेज का भी पता लगा लेती थी।

बहाना करके घर से निकला
पति घर से कहकर निकला कि उसे जरूरी काम से जाना है। पत्नी को शक हो गया तो ऑटो से पीछे पीछे चल दी। गली के मोड़ पर ही पति ने बाइक पर विवाहित प्रेमिका को बिठाया और हाथीघाट पर तांत्रिक के घर पहुंच गया।
महिला का कहना था कि पति ने तांत्रिक से कहा कि वो पत्नी से छुटकारा चाहता है, वो प्रेम संबंध में बाधा बनी है। इनकी बात चल ही रही थी कि वो पहुंच गई। पुलिस के आने पर पति ने गलती मानी और पत्नी से माफी मांगी।
प्रेमिका का पति भी पहुंचा थाने
इसकी जानकारी पर युवक की प्रेमिका का पति भी थाने पहुंच गया। उसने कहा कि पत्नी बहुत अच्छी है लेकिन इस पर कोई ऊपरी चक्कर है, इसलिए किसी के भी बहकावे में आ जाती है। वो उसे साथ ले गया। इसके बाद युवक की पत्नी ने भी कहा कि इन्हें छोड़ दो, अब गलती नहीं करेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को छोड़ दिया गया।

पति, पत्नी और वो के 15 दिन में सात मामले
- 23 सितंबर को खंदौली में आईटीबीपी के सिपाही को खंदौली में पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, हंगामा किया।
- 21 सिंतबर को जगदीशपुुरा में पत्नी को प्रेमिका के घर पकड़ा, पुलिस बुलाई।
- 19 सितंबर को छत्ता में प्रेमिका के साथ जा रहे पति को पत्नी ने बाजार में पीटा।
- 15 सितंबर सूरसदन में महिला ने पत्नी और उसकी प्रेमिका को पकड़कर हंगामा किया।
- 13 सितंबर ताजगंज में महिला ने शिकायत की कि पति प्रेमिका के साथ होटल जाता है।