{"_id":"68427081064fff109e050cab","slug":"husband-was-adamant-on-selling-farm-killed-his-wife-due-to-her-protest-sentenced-to-life-imprisonment-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत बेचने की जिद पर अड़ा था पति...विरोध पर पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठा कलेजा; उम्रकैद की मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत बेचने की जिद पर अड़ा था पति...विरोध पर पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठा कलेजा; उम्रकैद की मिली सजा
Fri, 06 Jun 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:07 AM IST
सार
खेत बेचने का विरोध करने पर पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। जिला जज ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बसई अरेला के पुरा जवाहर में पत्नी की हत्या करने के मामले में अदालत ने पति को दोषी पाया है। जिजा जज संजय कुमार मलिक ने दोषी को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
मृतका के भाई रामू ने हत्या का केस थाना बसई अरेला में दर्ज कराया था। इसके मुताबिक बहन मंजू देवी की शादी बसई के जवाहर पुरा निवासी रामबाबू से घटना से 18 वर्ष पहले हुई थी। बहनोई जुआ खेलने और शराब पीने का आदी था। बहन की पिटाई भी करता रहता था।
ये भी पढ़ें - UP: साइबर ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद करें ये काम, खाते में वापस आ जाएगी रकम...बचने का ये है अचूक हथियार
ये भी पढ़ें - UP: साइबर ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद करें ये काम, खाते में वापस आ जाएगी रकम...बचने का ये है अचूक हथियार
घर की संपत्ति को बेचता रहता था। इस कारण रामबाबू के पिता कालीचरण ने बहन मंजू देवी के नाम चार बीघा खेत कर दिया था, जिससे कि बच्चों का भरण पोषण होता रहे। पिता की मृत्यु के बाद बहनोई, बहन पर खेत बेचने के लिए दबाव डालने लगा था। खेत बेचने की मना करने पर उसने 9 अप्रैल 2025 को बहन मंजू को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। उसके मुंह को आयोडेक्स से भर दिया था।
ये भी पढ़ें - अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ये भी पढ़ें - अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान