फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Throws Wife from Railway Bridge During Dispute

जाको राखे साइयां: 20 फीट ऊंचे पुल से फेंक दी पत्नी, रेलवे ट्रैक पर गिरकर भी बच गई जान; भीड़ ने पति को धुना

Thu, 18 Sep 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 09:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली वारदात हुई। बीच रास्ते में झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी को 20 फीट ऊंचे पुल से फेंक दिया। वो रेलवे ट्रैक पर गिरी। ये देख भीड़ ने आरोपी पति को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई लगा दी। 

विज्ञापन
Husband Throws Wife from Railway Bridge During Dispute
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के शाहगंज के खेरिया मोड़ (ससुराल) से आ रहे जूता कारीगर का रास्ते में पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने ईदगाह रेलवे पुल पर बाइक राेकी और पत्नी को 20 फीट नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने पति को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। नगला छउआ, शाहगंज निवासी कुलदीप जूता कारखाना में काम करता है। उसकी शादी 3 साल पहले खेरिया मोड़ निवासी चंचल के साथ हुई थी। उनके डेढ़ साल की बेटी है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस कारण 45 दिन पहले चंचल मायके आ गई। तब से यहीं पर रह रही थी।
विज्ञापन


उसकी बहन भारती ने बताया कि बुधवार को कुलदीप घर आया। चंचल को घर के लिए तैयार कर लिया। शाम को वह पत्नी को लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में वह फिर से विवाद करने लगा। चंचल ने विरोध किया। इस पर उसने बाइक को पुल पर रोक दिया। चंचल को पुल से धक्का दे दिया। वह रेलवे ट्रैक पर गिरकर गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुलदीप को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंचल को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कई जगह चोट लगी है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed