फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband suicide after quarreling with wife in etah up news

ये क्या कर बैठा पति: दंपती में हुआ झगड़ा, फिर इस हाल में मिली घरवाले की लाश; सहम गया परिवार

Mon, 03 Jul 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 02:53 PM IST
सार

पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से निकलकर नहीं आया तो पत्नी कमरे में पहुंची। वहां पति का शव फंदे पर लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
husband suicide after quarreling with wife in etah up news
थाना कोतवाली नगर एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायण नगर में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने फंदे पर लट कर अपनी जान दे दी। जानकारी उस समय हुई जब कमरे से कोई हलचल न होने पर पत्नी पहुंची। कमरे के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मोहल्ला नारायण नगर  निवासी अर्पित शर्मा (35) का शनिवार रात पत्नी से झगड़ा हाे गया। इसके बाद घर में फंदा लगाकर लटक गया। रात करीब 11 बजे पत्नी ने लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। उसे उतारकर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए।

ये भी पढ़ें - Mathura Accident: मथुरा में गुरु पूर्णिमा पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की आत्महत्या 

यहां चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर थी। आगरा रेफर किया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया। पिता रजनीश शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर अर्पित ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला को डंस गया सांप, डॉक्टर को गलत साबित करने के लिए परिजनों ने बुलाया सपेरा; जानें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed