फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband suicide after divorce notice given by wife in agra

मायके गई पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस, गम में कारोबारी ने दे दी जान

Thu, 04 Jan 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Thu, 04 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
husband suicide after divorce notice given by wife in agra
suicide - फोटो : Demo Pic
पत्नी द्वारा तलाक का नोटिस भेजे जाने से क्षुब्ध जैतपुर कस्बे के सराफा कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। बुधवार को घर में ही उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें खुदकुशी की वजह पत्नी का नाराज होकर मायके चले जाना बताई गई है। 
विज्ञापन


जैतपुर के सराफा कारोबारी अमित जैन (32) पुत्र इंद्रसेन जैन की शादी डेढ़ साल पहले मैनपुरी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। अक्तूबर में ज्योति मायके चली गई। अमित उसे विदा कराने के लिए गए थे, लेकिन वह नहीं आई। 
विज्ञापन


इधर, 27 दिसंबर को अदालत के माध्यम से ज्योति ने तलाक का नोटिस पति को भेज दिया। 30 दिसंबर को सुलह के लिए शिकोहाबाद में पंचायत भी हुई। पर, कोई हल नहीं निकला। वहीं तलाक के नोटिस के बाद से अमित परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट

बुधवार को दिन में करीब 11 बजे उसने परिवारीजनों के साथ चाय पी थी। उसके बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद किसी की नजर पड़ी, तो पंखे के चूल्ले से अमित का शव लटक रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अमित के शव को फंदे से नीचे उतारा। उसकी जेब से चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

वहीं सूचना पर अमित की पत्नी और ससुरालीजन भी जैतपुर पहुंचे।  इंसपेक्टर जैतपुर रोहनलाल ने बताया कि सुसाइड नोट को सील कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

नहीं की प्यार की कदर

अमित द्वारा छोडे़ गए चार पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि ज्योति ने उसके प्यार की कदर नहीं की। छोड़कर चली गई। अब मैं भी नहीं मिलूंगा। तुम्हारी दुनिया को छोड़ कर जा रहा हूं।


इंद्रसेन के दो बेटों में अमित बड़ा था। छोटा पुनीत है। तीन बेटियां है। उनकी शादी हो चुकी है। अमित का शव देख इंद्रसेन और उनकी पत्नी सुधा बेसुध हो गई। पति का शव देख ज्योति भी अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed