फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband's cruelty: Scorched his wife with acid said - Now I will do the same every day

पति की हैवानियत: पत्नी को तेजाब से झुलसाया, बोला- अब रोज ऐसा ही करूंगा...पीड़िता ने बताई ये वजह

Thu, 14 Nov 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति के जुल्म की दास्तां बताई। पीड़िता ने कहा कि सबमर्सिबल पंप चलाने पर विवाद हुआ तो पति ने तेजाब से झुलसा दिया। इतना ही नहीं धमकी दी है कि अब वो रोज ऐसा ही करेगा। 
 

विज्ञापन
Husband's cruelty: Scorched his wife with acid said - Now I will do the same every day
पीड़िता का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा के गुलाब नगर में पति ने मंगलवार को सबमर्सिबल चलाने के विवाद में पत्नी पर तेजाब डाल दिया। महिला झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पत्नी की तहरीर ले ली है। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि पत्नी पति से अलग रह रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुलाब नगर निवासी इकबाल भोजन बनाने में प्रयुक्त होने वाले मसालों की बिक्री करते हैं। उनका पत्नी सन्नो से विवाद है। शादी को 16 साल से अधिक हो चुके हैं। 4 बच्चे हैं। पत्नी घर में ही पहली मंजिल पर अलग रहने लगी। बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इस वजह से हुआ था झगड़ा
बुधवार दोपहर 12 बजे दोनों में विवाद हुआ था। इकबाल ने घर की सबमर्सिबल पंप पर ताला लगा रखा था। पत्नी ने उसे तोड़ दिया। इसके बाद पंप चालू कर दी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि वह बोतल में तेजाब ले आया। सन्नो के ऊपर डाल दिया। हाथ, सीने और गर्दन पर गिरने से वह झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। उसे अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सन्नो ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
 
विज्ञापन

थाने पहुंच गया पति
उधर, घटना के कुछ देर बाद ही इकबाल थाना अछनेरा पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी ने विवाद किया है। मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिय। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी का एक मित्र बेकरी चलाता है। वह उनके सबमर्सिबल पंप से पानी भरता है। इस कारण वह ताला लगाकर रखते हैं, जिसे पत्नी ने तोड़ दिया और झगड़ा करने लगी। पूर्व में पत्नी ने उनका एक मकान भी बेच दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed