Agra: बेटी पैदा हुई तो बदल गया पति का व्यवहार, छह महीने में 20 मामले सामने आए
महिला थाने की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं की शिकायत है कि बेटी पैदा होने से उनका उत्पीड़न हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां के लिए संतान होना सबसे बड़ा सुख होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को टीस है कि उनके बेटी पैदा होने पर पति का व्यवहार ही बदल गया। पति मायके से उन्हें ससुराल नहीं ला रहे हैं। दबाव देने पर छोड़ देने, घर से निकाल देने तक की धमकी मिल रही है। गर्भावस्था में किसी वजह से झगड़े के बाद मायके में रह रही महिलाओं में यह पीड़ा ज्यादा है। महिला थाना, आशा ज्योति केंद्र में इस तरह की शिकायतें बीतें महीनों में काफी संख्या में पहुंची हैं।
महिला थाने की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं की शिकायत है कि बेटी पैदा होने से उनका उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें डर लगा रहा है कि उनका बसा घर बिखर न जाए। वहीं परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्तान ने बताया कि कई महिलाएं अपनी नवजात बच्चियों के लेकर केंद्र पहुंच रही हैं। उनकी शिकायत है कि वह गर्भावस्था से मायके में हैं।
छह महीने में 20 मामले सामने आए
बेटी पैदा होने के बाद पति और ससुराल वालों बताया तो वे उन्हें ससुराल ले जाने नहीं आ रहे हैं। छह महीने में ऐसे 15 से 20 मामले आए हैं। आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्शी नाज ने बताया कि महिलाएं शिकायत दर्ज करा रही हैं। काउंसिलिंग में कई पुरुष बेटी पैदा होने पर अपनी पत्नी को ले जाने में आनाकानी कर रहे हैं। छह माह में ऐसे 20 मामले केंद्र पर आ चुके हैं।
मजबूरी में कर रहीं शिकायत
पतियों के खिलाफ शिकायत कराने वाली महिलाओं का कहना है कि वह भी चाहती हैं कि उनका परिवार खुश रहे। हम भी बच्चों और पति के साथ अच्छी तरह से जीवन जिए, लेकिन पति और ससुराल वालों के व्यवहार की वजह से शिकायत कराने को मजबूर हैं।
ससुराल ले जाने से किया मना
सैंया थाना क्षेत्र की युवती की शादी दो साल पहले थानाक्षेत्र के ही युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने पति के खिलाफ गर्भावस्था में मारपीट की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 6 माह से मायके में है। कुछ दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद पति ने ससुराल ले जाने से मना कर दिया है।
बदला पति का व्यवहार
मंटोला की रहने वाली युवती की शादी 6 साल पहले लोहामंडी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि दो बेटी हैं। पहली बेटी पैदा होने पर सुसराल वालों ने कहा कि अब लड़का चाहिए। इसके बाद जब दूसरी बेटी पैदा हो गई तो पति का भी व्यवहार बदल गया। पति मारपीट करने लगा। पीड़िता ने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है।