फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband returned from South Africa after eight years wife refused to keep together in agra

Agra: साउथ अफ्रीका से आठ साल बाद लौटा पति, पत्नी ने साथ रखने से कर दिया मना, वजह कुछ ऐसी रही

Mon, 30 May 2022 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 01:37 PM IST
सार

पत्नी और बच्चों की खातिर विदेश में पैसा कमाने गए पति को क्या मालूम था कि वापस लौटने पर रिश्ते इस कदर बिखर जाएंगे। जब वापस आया, तो पत्नी ने घर में नहीं घुसने दिया।

विज्ञापन
Husband returned from South Africa after eight years wife refused to keep together in agra
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में  पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। पति आठ साल बाद दक्षिण अफ्रीका से लौटा तो पता चला कि रिश्ते दरक गए थे। पत्नी ने घर में नहीं घुसने दिया। पत्नी का कहना था कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। पति का आरोप है कि उनकी सांस की बीमारी के कारण पत्नी ऐसा कर रही है।

विज्ञापन

नहीं बनी  बात

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पति जनवरी, 2021 में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। काफी दिनों तक परिवार के स्तर पर ही सुलह की कोशिश होती रही। बात नहीं बनी। करीब डेढ़ महीने पहले परिवार परामर्श केंद्र में मामला आया। केंद्र पर दोनों पक्षों की तीन बार काउंसलिंग की जा चुकी है। रविवार को पत्नी 12 साल के बेटे के साथ केंद्र पहुंची थी तो पति अपनी दो बहनों के साथ पक्ष रखने के लिए आया था। दोनों पक्षों में मौके पर ही तकरार होने लगी। काउंसलर ने समझाया। मामले में अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन

मम्मी-पापा क्यों लड़ रहे हैं

मां के साथ आया मासूम 12 साल का बेटा पति और पत्नी के बीच विवाद से रुआंसा हो गया था। बीच-बीच में वह पूछता कि मम्मी और पापा क्यों लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पापा मां को मारते हैं, मैं नहीं रहूंगा साथ

परिवार परामर्श केंद्र में आए एक मामले में मां के साथ आया साढ़े पांच साल का बच्चा पिता को देखकर रोने लगा। काउंसलर ने पूछा कि रो क्यों रहे हो, पापा के साथ जाओगे। रोते हुए बोला कि पापा मां को मारते हैं, मैं उनके साथ नहीं रहूंगा। बाह निवासी महिला की शादी आठ साल पहले इटावा के रहने वाले इंजीनियर से हुई थी। महिला का आरोप है कि पति उसकी पिटाई करता है। बच्चे के सामने भी उस पर हाथ उठा देता है। ससुर और देवर गाली गलौज करते हैं। छह महीने पहले वह मायके आ गईं। पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी ने कहा कि तीसरी तारीख में वह बच्चे को इसलिए साथ लाई थी कि शायद बेटे को देख पति का रुख बदले। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed