{"_id":"69bc08557a5b4a26c3033873","slug":"husband-pours-petrol-into-wife-eyes-in-etah-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर के काटे बाल, आंखों में डाला पेट्रोल, हाथ-पैर बांध पति ने बरपाया ऐसा कहर; महिला ने क्या कुछ नहीं झेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर के काटे बाल, आंखों में डाला पेट्रोल, हाथ-पैर बांध पति ने बरपाया ऐसा कहर; महिला ने क्या कुछ नहीं झेला
Thu, 19 Mar 2026 07:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:59 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि योगेश अपनी पत्नी पर शक करता है। योगेश ने रात को पूजा के हाथ पैर बांधकर आंखों में पेट्रोल डाल दिया। करीब चार घंटे तक प्रताड़ित करता रहा। उसके बाल काट दिए। अन्य ससुराली भी प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला ने आंखों में पेट्रोल डालने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामला जिला फिरोजाबाद के थाना एका के हतौली गांव का है। यहां के योगेश की शादी एटा के रिजोर थाने के गांव वैश्य खेरिया निवासी पूजा के साथ चार साल पहले हुई थी। पूजा के भाई लवकुश ने आरोप लगाया है कि योगेश, पूजा पर शक करता है। इसको लेकर उसकी पिटाई करता है। 15 मार्च को पति योगेश ने रात को पूजा के हाथ पैर बांधकर आंखों में पेट्रोल डाल दिया। करीब चार घंटे तक प्रताड़ित करता रहा। उसके बाल काट दिए। अन्य ससुराली भी प्रताड़ित करते हैं।

16 मार्च को शाम 6ः30 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव के पास उसे बेहोशी की हालात में छोड़ गया। गांव के आस-पास के लोगों ने पूजा को बेहोशी हालात में देखा तो पूजा के परिजन उसे घर ले आए। बाद में उसने पूरी घटना बताई। इस पर परिजन ने बुधवार को उसे इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां पुलिस ने उसका चिकित्सा परीक्षण कराया।
ये भी पढ़ें-UP: बहुत ही आसान है वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई करना, घर बैठे हो जाएगा काम; जानें खाते में कब आएगी रकम
ये भी पढ़ें-UP: बहुत ही आसान है वृद्धावस्था पेंशन के लिए अप्लाई करना, घर बैठे हो जाएगा काम; जानें खाते में कब आएगी रकम
वहीं परिजन के तहरीर के आधार पर पति योगेश, देवर रंजीत और दानवीर, सास दागश्री, ननद सपना, ददिया ससुर नत्थूराम और छविराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि वैश्य खेरिया गांव में महिला के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।