फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband posts on social media labeling his wife call girl

दहेजलोभियों की करतूत: गर्भवती को ससुराल से निकाला, अब सोशल मीडिया पर की ऐसी हरकत; पति को शर्म भी न आई

Sat, 02 May 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 02 May 2026 10:08 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में पति की शर्मसार कर देने वाली करतूत सामने आई है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस भी हैरान रह गई। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband posts on social media labeling his wife call girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज निवासी युवक ने पत्नी से विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उसे कॉल गर्ल बताते हुए पोस्ट कर दी। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रकाबगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी ताजगंज निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न किया गया। चार माह की गर्भवती थी तब पति और ससुराल वालों ने भगा दिया। बेटी के जन्म के बाद कई बार सुलह के प्रयास किए गए, लेकिन समझौता न होने पर 24 सितंबर को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अब पति सोशल मीडिया पर उसे कॉल गर्ल बताते हुए पोस्ट कर रहा है। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed