फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband mixes water in milk Wife left  in-laws' house in etah

UP: दूधिया पति की ये हरकत बर्दाश्त न कर सकी पत्नी, छोड़ दिया घर...बोली- ऐसी कमाई नहीं पसंद

Mon, 20 May 2024 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 11:25 AM IST
सार

दूधिया पति रोज-रोज दूध में पानी मिलाता है। इस बात की जानकारी जब पत्नी को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। फिर भी पति नहीं माना, तो वो उसे छोड़कर मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। 
 

विज्ञापन
Husband mixes water in milk Wife left  in-laws' house in etah
दूध (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा में दूध का कारोबार करने वाले पति ने दूध में पानी मिलाना शुरू किया तो पत्नी को यह रास नहीं आया। उसने इसका विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया और पत्नी छह महीने से मायके में है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन



 
Trending Videos

काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2 साल पहले राजस्थान के राजाखेड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। पति व ससुराल वाले दूध का काम करते हैं। सुबह-शाम गांव के पशुपालकों से दूध खरीदकर लाते हैं। इसके बाद बाजार में बचने जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक उसने एक दिन पति को दूध में पानी मिलाते देख लिया। विरोध किया लेकिन पति ने बात नहीं सुनी। दूसरे दिन फिर विरोध किया तो विवाद हो गया। उसे हराम की कमाई बिलकुल पसंद नहीं है। पति दूध में पानी मिलाकर बेचना बंद कर दे तो उसके साथ ससुराल जाने को तैयार है।

 
विज्ञापन

उधर, पति ने कहा कि इस महंगाई के दौर में घर चलाने के लिए थोड़ा बहुत पानी दूध में मिलाना पड़ता है। वह जो कर रहा है, पत्नी और अपने होने वाले बच्चों के लिए ही कर रहा है। काउसंलर के काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed