आगरा: पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश, बात नहीं मानी तो पति ने इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दीं। जब पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
थाना मंटोला क्षेत्र की महिला का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न और खर्चे का केस वापस न लेने पर पति ने उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। ये फोटो अब वायरल हो गए हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मामले में थाना मंटोला पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना मंटोला क्षेत्र की महिला का निकाह आठ साल पहले नाई की मंडी निवासी युवक से हुआ था। पति की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। महिला ने पुलिस को बताया कि निकाह के एक साल बाद से ही पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।
वर्ष 2017 में दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह गर्भवती थी, तब उसे घर से निकाल दिया गया। मायके में ही उसने बेटी को जन्म दिया। पति ने बेटी का खर्चा उठाने के लिए भी रुपये नहीं दिए। वर्ष 2017 में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
महिला का आरोप है कि पति कोर्ट में समझौता और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। लेकिन, उसने केस वापस लेने से मना कर दिया। इस पर धमकी दे रहा है। पति ने जनवरी के पहले सप्ताह में उसके आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डाल दिए। ये फोटो पति ने ही खींचे थे। अब फोटो वायरल करके धमका रहा है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।