फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband left his pregnant wife in agra

नौ माह की गर्भवती को पति ने छोड़ा, घर में अन्न का दाना तक नहीं, पानी पीकर भर रही है पेट

Sat, 25 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 25 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
husband left his pregnant wife in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में नौ माह की गर्भवती महिला पिछले 10 दिनों से पति के घर वापस आने का इंतजार कर रही है। उसकी डिलीवरी का वक्त भी नजदीक आ गया है। घर का राशन खत्म होने की वजह से कई बार उसने सिर्फ पानी पीकर गुजारा किया। 
विज्ञापन


मायके वालों को पता लगने पर बेटी के पास मां पहुंची, लेकिन मां भी निर्धन होने की वजह से सिर्फ सहानुभूति ही दे सकी। मामला बोदला थाना क्षेत्र की युवती का है। बुधवार को युवती लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र पहुंची। 
विज्ञापन


युवती ने काउंसलर को बताया कि पति ऑटो चलाता है। दो बच्चे हैं और नौ माह की गर्भवती है। डिलीवरी कराने का खर्च पति को नहीं उठाना पड़े, इसलिए वो घर छोड़कर चला गया। 10 दिन से उसके घर वापस आने का इंतजार कर रहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में नहीं है राशन

घर का राशन भी अब खत्म हो गया। इसकी वजह से कई बार पानी पीकर ही गुजारा करना पड़ा। मायके वालों को सूचना लगने पर उसकी मां पहुंची। मां भी निर्धन होने की वजह से बेटी की थोड़ी ही सहायता कर सकी। 

युवती ने बताया कि वो पति के साथ किराये के घर में रहती है। पति और सास यह बच्चा नहीं चाहते थे। डिलीवरी का वक्त आने पर पति अपनी मां के घर चला गया।
 
वहीं काउंसलर ने जब युवक को फोन पर काउंसलिंग के लिए बुलाया तो उसने आने से इंकार कर दिया और पत्नी से अलग होने की बात कहने लगा। जिस पर काउंसलर ने युवक पर पुलिस से दबाव बनवाया और उसे दो दिन के अंदर केंद्र पर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed