{"_id":"5b7e890542c7924666421f8d","slug":"husband-left-his-pregnant-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौ माह की गर्भवती को पति ने छोड़ा, घर में अन्न का दाना तक नहीं, पानी पीकर भर रही है पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह की गर्भवती को पति ने छोड़ा, घर में अन्न का दाना तक नहीं, पानी पीकर भर रही है पेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नौ माह की गर्भवती महिला पिछले 10 दिनों से पति के घर वापस आने का इंतजार कर रही है। उसकी डिलीवरी का वक्त भी नजदीक आ गया है। घर का राशन खत्म होने की वजह से कई बार उसने सिर्फ पानी पीकर गुजारा किया।
मायके वालों को पता लगने पर बेटी के पास मां पहुंची, लेकिन मां भी निर्धन होने की वजह से सिर्फ सहानुभूति ही दे सकी। मामला बोदला थाना क्षेत्र की युवती का है। बुधवार को युवती लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र पहुंची।
युवती ने काउंसलर को बताया कि पति ऑटो चलाता है। दो बच्चे हैं और नौ माह की गर्भवती है। डिलीवरी कराने का खर्च पति को नहीं उठाना पड़े, इसलिए वो घर छोड़कर चला गया। 10 दिन से उसके घर वापस आने का इंतजार कर रहीं है।

घर में नहीं है राशन
घर का राशन भी अब खत्म हो गया। इसकी वजह से कई बार पानी पीकर ही गुजारा करना पड़ा। मायके वालों को सूचना लगने पर उसकी मां पहुंची। मां भी निर्धन होने की वजह से बेटी की थोड़ी ही सहायता कर सकी।
युवती ने बताया कि वो पति के साथ किराये के घर में रहती है। पति और सास यह बच्चा नहीं चाहते थे। डिलीवरी का वक्त आने पर पति अपनी मां के घर चला गया।
वहीं काउंसलर ने जब युवक को फोन पर काउंसलिंग के लिए बुलाया तो उसने आने से इंकार कर दिया और पत्नी से अलग होने की बात कहने लगा। जिस पर काउंसलर ने युवक पर पुलिस से दबाव बनवाया और उसे दो दिन के अंदर केंद्र पर बुलाया।