फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband killed his wife by hitting her with an axe In Mathura

'पहले पैग तो खत्म हो जाने दो': कुल्हाड़ी से पत्नी को किया लहुलूहान, आरोपी पति की शर्त सुन पुलिस भी चौंकी

Wed, 11 Dec 2024 08:18 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी ने हत्या कर दी। ये वारदात हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर में हुई। पुलिस ने आरोपी को धौली प्याऊ फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
husband killed his wife by hitting her with an axe In Mathura
पति ने पत्नी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर में मंगलवार की शाम को पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी विवाहिता के गले में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर पति भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंगलवार की शाम को नटवर निवासी 25 वर्षीय आरती और उसके पति सुनील का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी का महिला के सिर में लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसकी जानकारी आरोपी के भाई और भाभी को हुई तो वह महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। पत्नी शराब की पीने के मना करती थी, इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने रखी ये शर्त
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सुनील धौली प्याऊ स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंच गया। यहां उसने शराब पीना शुरू कर दिया। इधर, पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धौली प्याऊ स्थित देशी शराब के ठेके पर बैठा हुआ है तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस वालों ने उसे पकड़ा तो वह साथ चलने को तैयार हो गया, लेकिन पहले अपना पैग खत्म करने की शर्त उसने पुलिसकर्मियों के समक्ष रख दी। हत्यारोपी की शर्त सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी चौक गए, बाद में उसे पकड़कर थाने ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed