फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband killed by running over tractor burnt body brother-in-law and father-in-law committed murder

ससुराल वालों ने उजाड़ दी मांग: पति की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या, फिर जला दिया शव; देवर-जेठ और ससुर ने किया कत्ल

Sat, 23 Mar 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

विवाहिता ने पति की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या और शव जलाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पीड़िता ने बताया कि देवर, जेठ और ससुर ने मिलकर पति की कत्ल कर दिया। किसी को जानकारी न हो इसलिए शव को जला दिया। 
 

विज्ञापन
Husband killed by running over tractor burnt body brother-in-law and father-in-law committed murder
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा घिरोर के गांव ताहरपुर में शुक्रवार को घरेलू विवाद के बाद परिजन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने देवर, जेठ और ससुर पर पति की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने और शव जलाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नामजद किए गए लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी धनपाल का परिजन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को वह खेत में पत्नी वीनेश व अन्य परिजन के साथ आलू खोदने गया था। तभी ट्रैक्टर की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ देर बाद वीनेश ने अपने मायके वालों को बुला लिया और पति की हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने आकर अंतिम संस्कार स्थल पर हंगामा करते हुए मृतक के भाइयों व अन्य परिजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। थाने पहुंची वीनेश ने बताया कि जेठ, देवर और ससुर आए दिन विवाद करते थे। इन्हीं लोगों ने पहले तो पति को ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला। इसके बाद शव को भी जला दिया है। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच और नामजद किए गए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना घिरोर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि महिला की ओर से पति की हत्या किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी सत्यता सामने आएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed