फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Installs Hidden Cameras Threatens Wife for Dowry in agra

बेशर्मी: बाथरूम से बेडरूम तक छुपे कैमरे, पत्नी के हर पल की रिकॉर्डिंग; जानें क्यों इस हद तक गिर गया पति

Sat, 28 Mar 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 09:45 AM IST
सार

आगरा की एक महिला ने पति पर बेडरूम और बाथरूम में गुप्त कैमरे लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband Installs Hidden Cameras Threatens Wife for Dowry in agra
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले युवक ने पत्नी के बेडरूम और बाथरूम में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लग्जरी कार या तलाक देने का दबाव बनाया। न्यायालय के आदेश पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

अप्रैल 2025 को हुई थी शादी
सदर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 17 अप्रैल 2025 को नैनाना जाट निवासी मयंक सिंह के साथ फिरोजाबाद स्थित एफएम वाटिका में हुआ था। शादी में उसके पिता ने करीब 55 लाख रुपये खर्च किए। इसमें 12 लाख नकद और 20 लाख की ज्वैलरी समेत अन्य सामान शामिल था। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने क्रेटा कार की मांग को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और मारपीट व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया वो दरिंदा, जिसने बच्ची की गला काटकर की थी हत्या; फिर आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद ले गया था पुणे
ससुराल वालों ने पति मयंक का पुणे में 1.5 करोड़ का फ्लैट और मल्टीनेशनल कंपनी में 16 लाख रुपये सालाना का पैकेज बताया था। शादी के बाद मयंक उसे पुणे ले गया। वहां उसे नौकरानी की तरह भूखा-प्यासा रखा। कई बार पेट भरने के लिए पड़ोसियों से खाना मांगना पड़ा।

ये भी पढ़ें -  UP: बला की खूबसूरत युवती का गंदा कारनामा, इस कदर हुस्न के जाल में फंस गया युवक; एक झटके में हुआ बर्बाद

 
विज्ञापन

बेडरूम और बाथरूम में लगवा दिए हिडन कैमरे
पति ने घर में बेडरूम और बाथरूम में हिडन कैमरे लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड किए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर तलाक देने का दबाव बनाया। पुणे में रह रही बहन की मदद से वह बच कर मायके पहुंची। इसके बाद 1 दिसंबर 2025 को बातचीत के लिए ससुराल पहुंचने पर उसके व पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed