फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Get Second Marriage And Murder Wife Crime News Agra

खुलासाः दो पत्नियों से झगड़े से परेशान होकर सफाईकर्मी ने दूसरी को मार डाला

Fri, 17 Jan 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Husband Get Second Marriage And Murder Wife Crime News Agra
पुलिस की प्रेसवार्ता में हत्यारोपी पति (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर के गांव बड़ा बैनई में बुधवार की रात 11 बजे की गई प्रीति जाटव ( 25) की हत्या उसके पति नाहर सिंह ने ही की थी। उसकी पहली पत्नी के साथ प्रीति का झगड़ा होता था। इसी से परेशान होकर उसने उसकी जान ली। पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई कि बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूटकर प्रीति को डंडे से पीट पीटकर हत्या की है।
विज्ञापन


प्रीति की हत्या का 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर पुलिस ने यही वजह बताई है। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में रात साढ़े नौ बजे प्रेस कांफ्रेस में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बड़ा बैनई गांव निवासी नाहर सिंह ( 35) तहसील में सफाई कर्मी है। उसकी पहली शादी 10 साल पहले शशि से हुई थी। उससे तीन बच्चे हैं। वह बीमार रहने लगी थी।

Husband Get Second Marriage And Murder Wife Crime News Agra
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
इस पर डेढ़ साल पहले प्रीति से शादी कर दी। पुलिस पूछताछ में नाहर सिंह ने बताया कि शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्रीति का शशि से झगड़ा होने लगा। उसने शशि के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस पर उसने उसे एत्मादपुर कस्बा केसत्ता मोहल्ले में किराए का घर दिला दिया।

इसके बाद भी झगड़ा बंद न हुआ। दोनों पूरा वेतन मांगती थी। इस बात पर भी झगड़ा होता था कि उसे ज्यादा, मुझे कम समय क्यों देते हो? प्रीति को कोई संतान नहीं हुई थी।

संदेह : पत्नी की हत्या और नाहर सिंह को चोट तक नहीं?
पुलिस को शुरु से शक था कि वारदात में नाहर सिंह का हाथ हो सकता है। कारण यह था कि उसे कोई चोट नहीं लगी थी, वह खुद को घायल बता रहा था। सुबूत न होने के कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पा रही  थी। वह बार बार एक ही बात कहे जा रहा था कि चार बदमाश थे, प्रीति को डंडे से पीटकर मार डाला। 40 हजार रुपये छीनकर ले गए।

सहारा : सास ने तहरीर दी, पुलिस को सुराग मिला
पुलिस की कहानी को सहारा मिला प्रीति के मां विद्यादेवी के आने पर। वह भगवान नगर झोपड़ी बल्केश्वर में रहती हैं। भाजपा नेता कुंदनिका शर्मा के साथ थाना पहुंची थीं।  उन्होंने बताया कि हत्या नाहर सिंह ने ही की है। उसने 7 सितंबर 2018 को झूठ बोलकर शादी की थी।

खुद को अविवाहित बताया था। शादी केबाद प्रीति को नौकरानी की तरह रखा। पहली बीवी और उसके बच्चों का खाना बनाने, कपड़े धोने का काम उसी से करवाता था। इस पर पुलिस को बड़ा सहारा मिल गया नाहर से पूछताछ करने का। उससे पूछताछ की तो राज खुल गया।

साजिश : हत्या कर जोर से चिल्लाया सफाईकर्मी
नाहर सिंह एत्मादपुर से बाइक पर प्रीति को गांव ले जा रहा था। गांव से पहले उसने प्रीति को बाइक से उतारा। पत्थर लेकर उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। उसकी मौत हो जाने के बाद खुद को सिर में धीरे से पत्थर मारा। इसकेबाद जोर से चिल्लाया कि पत्नी की हत्या हो गई। उसने 37 हजार रुपये छिपा दिए थे। उसकी साजिश यह साबित करने की थी कि वारदात बदमाशों ने की है। पुलिस ने रकम भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

प्रीति से ही निकलवाई थी रकम
प्रीति के भाई लाखन सिंह ने भी बताया कि बहन तलाकशुदा थी। तलाक के बाद उसे 2.50 लाख रुपये मिले थे। सात जनवरी को उसने 40 हजार रुपये बल्केश्वर स्थित बैंक से निकाले थे। नाहर सिंह ने इसी रकम की लूट की कहानी बनाई थी।

मोबाइल लोकेशन से भी खुली झूठ की पोल
निहाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एत्मादपुर स्थित अपने घर से पत्नी के साथ 9:30 बजे निकला था। एत्मादपुर से घटना स्थल की दूरी 4 किमी है। जहां पहुंचने के लिए ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन उसने घटना की जानकारी पुलिस को 10:45 पर दी। इससे भी पुलिस को शक हुआ।

पहली पत्नी से बेटा नहीं होने पर की थी दूसरी शादी
नाहर सिंह की तैनाती गांव सेवरा में है। वह छह माह से एत्मादपुर तहसील में संबद्ध है। नाहर सिंह के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि नाहर सिंह की पहली बीबी से तीन बेटियां किरन (10), तमन्ना (8) और गुंजन (3) हैं। बेटा नहीं होने पर दोनों परिवारों की रजामंदी से नाहर सिंह ने प्रीति से दूसरी शादी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed