फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Expels Wife from Home Due to Not Make Food on Clay Stove

मिट्टी के चूल्हे पर रोटी ना बना पाई पत्नी तो पति ने बच्ची छीनकर घर से निकाला

Tue, 24 Dec 2019 03:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Dec 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Husband Expels Wife from Home Due to Not Make Food on Clay Stove
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को मिट्टी के चूल्हे पर रोटी नहीं बनाना आता इसलिए पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी 10 माह से मायके में रह रही हैं। पत्नी का आरोप हैं कि उसे मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाना नहीं आता इसलिए पति और ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा और मारपीट करते हैं। उसकी एक साल की बच्ची को भी छीन लिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताजगंज की रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले टूंडला के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के बाद जब युवती को मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाने के लिए कहा गया तो युवती ने कहा कि उसे चूल्हे पर रोटियां बनाना नहीं आती वह अपने घर गैस पर ही रोटियां बनाती थी।
विज्ञापन


इस पर पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और मेरी एक साल की बच्ची को छीन लिया। शिकायत पर दोनों पति पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। पति ने बताया पत्नी मिट्टी के चूल्हे पर रोटी नहीं बना पाती हैं दूसरा जब जी चाहे मायके चली जाती है। महिला थाने की एसओ अलका ठाकुर है कि दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed