फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband did such cruelty at night with nine months pregnant wife admitted to ICU

UP: नौ माह की गर्भवती पत्नी से हैवानियत की इंतेहा...रात को पति ने की ऐसी दरिंदगी, आईसीयू में करानी पड़ी भर्ती

Mon, 03 Jun 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 02:05 PM IST
सार

महिला को मायके जाने की जिद महंगी पड़ गई। पति ने रात में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जिससे गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। वो चीखती चिल्लाती रही, लेकिन पति को उस पर रहम नहीं आया। महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  
 

विज्ञापन
Husband did such cruelty at night with nine months pregnant wife admitted to ICU
आईसीयू बेड - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर कांप जाएंगे। हैवान बने पति ने नौ माह की गर्भवती से  जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की चीखों को भी उसने नहीं सुना। गर्भवती की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

थाना शाहगंज के साकेत अस्पताल में नौ माह की गर्भवती महिला को लाया गया। उसकी हालत खराब थी। डॉक्टर ने उसे तत्काल ही आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कर लिया। अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों से मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामले की हकीकत सामने आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि गर्भवती महिला अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल लाने की जगह घर में ही कई तरह की दवाएं खिलाई गईं। जब आराम नहीं मिला तो उसे अस्पताल लाया गया।  घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने दो  लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं  गर्भवती महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed