Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband did not feel ashamed secretly made an obscene video of his wife

UP: पत्नी को नहीं लगी भनक, पति ने चुपके से बना लिया वीडियो, फिर घरवाली के सामने रखी ऐसी शर्त...शर्म भी न आई

Fri, 10 May 2024 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 10:14 PM IST
सार

एक विवाहिता ने पति पर बेहद ही घिनौना आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पति ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद शर्त  रख दी कि यदि उसने दहेज लाकर नहीं दिया, तो इस वीडियो को वायरल कर देगा। इसके बाद विवाहिता के साथ मारपीट की, जिसमें वो जख्मी हो गई। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
husband did not feel ashamed secretly made an obscene video of his wife
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विवाहिता ने ससुरालियों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने और पिटाई करने के साथ ही  पति पर अश्लील वीडियो बनाकर अतिरिक्त दहेज के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पिटाई में घायल हुई विवाहिता को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बुढ़रई निवासी व्यक्ति ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री का विवाह थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव हाथवंत में साहिल के साथ किया था। बृहस्पतिवार की रात विवाहिता को परिजन ने पुलिस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां विवाहिता ने पति समेत हाथवंत के प्रधान एवं सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिकित्सालय में भर्ती विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद ससुरालीजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर सास, हाथवंत प्रधान मोरध्वज एवं पति समेत अन्य ने उसके साथ पिटाई की। आरोप है कि पति ने चाकुओं से विवाहिता के शरीर पर वार किए। परिजन ने तत्काल ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद विवाहिता को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन

वहीं हाथवंत प्रधान मोरध्वज ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही विवाहिता अपने मायके में रह रही है। अश्लील वीडियो विवाहिता के मोबाइल से ही बना है। इसका पूर्व में पंचायत में फैसला भी हुआ था। परिवार परामर्श केंद्र फिरोजाबाद में भी मामला पहुंचा था। जहां अभी कुछ ही दिनों पूर्व दोनों पक्षों को बुलाया गया था। अब विवाहिता ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। मुझे फंसाने के लिए यह एक राजनीतिक षडयंत्र है। महिला के सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

 

सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि विवाहिता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed