Agra News: तलाक का केस अदालत में लंबित, पत्नी के पोस्टर चस्पा कर पति कर रहा बदनाम
आगरा में पति ने अपनी पत्नी के अश्लील पोस्टर चस्पा कर उसे बदनाम कर रहा है। जबकि तलाक का केस अदालत में लंबित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का तलाक का केस चल रहा है। आरोप है कि अब पति उसे बदनाम करना चाहता है। उसके फोटो बनाकर फ्लैट के आसपास चस्पा कर दिए। पुलिस विवेचना कर रही है।
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस को बताया कि शादी 11 साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि वह पति के उत्पीड़न से परेशान होकर रिश्ता तोड़ लिया। अब तलाक के लिए न्यायालय में केस चल रहा है। इसी बीच पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके पुराने फोटो निकाल लिए।
अश्लील फोटो बनाकर फ्लैट के नीचे चस्पा कर दिए
बीती पांच मई को अश्लील फोटो बनाकर फ्लैट के नीचे वाले तल पर चस्पा कर दिए। इससे पहले भी वह कॉलोनी के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर चुका है। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।