फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband committed suicide after video call to wife

पति ने पत्नी को दिखाया अपनी मौत का लाइव वीडियो, ऐसी दी जान

Wed, 09 May 2018 06:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 09 May 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide after video call to wife
demo pic
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पत्नी ने घर आने से मना कर दिया था। जिससे गुस्साए पति ने फांसी लगा ली। बदहवास पत्नी मायके से ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।  
विज्ञापन

    
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी नीलेश श्रीवास्तव की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कानपुर महानगर के गांव रूरा निवासी गुड्डी के साथ हुई थी। नीलेश के एक पुत्र और एक पुत्री थी। कुछ समय पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी लगाकर दी जान

husband committed suicide after video call to wife
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम छत पर सोते समय नीलेश ने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा। जब पत्नी ने आने से मना कर दिया तो विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में नीलेश ने आत्महत्या करने की बात कही। 

पत्नी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया तो नीलेश ने वीडियो कॉल कर कमरे में कुंडे पर फंदा लगा दिया। पत्नी जब तक कुछ कहती तब तक वो फांसी के फंदे पर झूल गया था। 

घबराई पत्नी रात को ही मायके से ससुराल खरपरी के लिए चल दी। घर आकर देखा तो पति का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों का कहना था कि किसी को इस बात को अंदाजा नहीं था कि नीलेश आत्मघाती कदम उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed