फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband commits suicide by hanging after dispute with wife

Agra News: पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging after dispute with wife
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरी नगला के रहने वाले युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ईश्वरी नगला निवासी चंद्रभान (25) पुत्र प्रेमपाल का रविवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर युवक दूसरे कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब पत्नी ने खिड़की से देखा कि उसका पति कमरे की छत के कुंडे में रस्सी डालकर फंदा लगा रहा था। तो वह चीखते हुए बाहर भागी। चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और दरवाजा तोड़ कर युवक को बचाने का प्रयास किया। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed