{"_id":"5e4397ec8ebc3ee59f228f80","slug":"husband-commits-suicide-after-dispute-with-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारीख से लौटे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पत्नी से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख से लौटे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पत्नी से चल रहा था विवाद
Wed, 12 Feb 2020 05:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
विक्रम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा से मुकदमे की तारीख कर लौटे युवक का शव मंगलवार देर शाम गांव के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को खुदकुशी मानकर चल रही है।
थाना क्षेत्र के गांव रसेमर निवासी विक्रम सिंह (25) दिल्ली में रहकर कपड़े सिलाई का काम करता था। विगत 18 जून 2017 को उसकी शादी जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव झकरई निवासी रूबी पुत्री मलखान सिंह के साथ हुई थी।
परिजनों के अनुसार, शादी के करीब चार माह बाद ही दंपती के बीच विवाद हो गया और रूबी घर से चली गई। रूबी ने एटा स्थित न्यायालय में वाद दायर कर दिया और विक्रम ने मैनपुरी में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

मंगलवार को एटा में मुकदमे की तारीख करने के लिए विक्रम दिल्ली से सोमवार शाम मैनपुरी आया था। मंगलवार को एटा में तारीख करने के बाद वह शाम करीब सात बजे बस से मैनपुरी लौट आया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर शाम परिजनों ने उसकी तलाश की तो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर विक्रम का शव सरसों के खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला।
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी से विवाद के चलते ही विक्रम की हत्या कर शव लटकाया गया है। हालांकि पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मानकर चल रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी कर रही थी परेशान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के करीब चार महीने बाद ही विक्रम की पत्नी रूबी जेवर लेकर चली गई थी। वह फोन पर अक्सर विक्रम को परेशान करती थी। एक वर्षीय पुत्री के लिए भी युवक परेशान रहता था। वह उसे अपने साथ रखना चाहता था लेकिन पत्नी उसे नहीं दे रही थी।