{"_id":"5f088e846940362e92524f6e","slug":"husband-caught-wife-with-daroga-dispute-in-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में दरोगा संग पत्नी को पकड़ा, पुलिसवाले के परिवार में मचा हंगामा, सिपाही ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में दरोगा संग पत्नी को पकड़ा, पुलिसवाले के परिवार में मचा हंगामा, सिपाही ने लगाए आरोप
Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:16 AM IST
सार
- महिला भी पुलिस में है तैनात
- थाना शाहगंज में परिवार के लोग पहुंचे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तैनात सिपाही ने शाहगंज क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही सिपाही पत्नी को एक दरोगा के साथ पकड़ लिया। इसके बाद सिपाही पति ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पति-पत्नी और दरोगा को थाने पर ले आई।
मैनपुरी निवासी 2015 बैच का सिपाही कानपुर में एक अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। सिपाही का कहना है कि चार महीने पहले उसकी शादी आगरा में तैनात महिला सिपाही से हुई थी। आरोप है कि 20 दिन बाद पत्नी घर आ गई। तब से ससुराल लौटकर नहीं गई। उसने पहले उसका नंबर ब्लाक किया, बाद में अपना मोबाइल नंबर ही बदल लिया।
कुछ दिन पहले सिपाही को पता चला कि पत्नी पूर्व में औरैया में तैनात थी। यहां के एक दरोगा से उसके संबंध हो गए। दरोगा पूर्व में विशेष टीम का प्रभारी था। अब मेरठ जोन में तैनात है।

शाहगंज थाना क्षेत्र में पत्नी किराये पर कमरा लेकर रह रही है। यहीं पर दरोगा अक्सर मिलने आता है। शुक्रवार को दरोगा के आने की जानकारी पर सिपाही आ गया। वह पत्नी के घर पहुंचा। उसने गेट खुलवाया तो दरोगा भी मिला। दोनों में विवाद शुरू हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाना शाहगंज ले आई। यहां पर महिला सिपाही के परिजन भी आ गए। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। परिवार के लोग आपस में बैठकर बातचीत कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पति पर उत्पीड़न का आरोप
महिला सिपाही का कहना है कि दरोगा से उसके पारिवारिक संबंध हैं। उसके पिता ने एक लाख रुपये दरोगा से लिए थे। वह यह रकम लेने के लिए आए थे। उसने दरोगा को खाना खाने के लिए रोका था। पति का आरोप गलत है। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह ससुराल नहीं गई थी। वहीं पति का कहना था कि वह पत्नी से तलाक लेना चाहता है।
पति-पत्नी में हुई मारपीट
सिपाही ने जब पत्नी को दरोगा के साथ देखा तो विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई। उस समय पुलिस आ गई थी। पुलिस ने किसी तरह दोनों को रोका।