फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband brutally killed his wife in agra crime news

Agra: प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, दो युवतियों की तलाश

Sun, 22 May 2022 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 09:37 AM IST
सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। सुबह जब विवाहिता के ससुर ने बहू का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
  

विज्ञापन
husband brutally killed his wife in agra crime news
आरोपी पति उपेंद्र और प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के नगला हवेली में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की रविवार तड़के घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि हत्या उसके पति ने की है। पूछताछ में दो युवतियों के शामिल होने की बात सामने आई है। एक युवती से पति के प्रेम संबंध चल रहे थे। रात में प्रेमिका और उसकी सहेली घर में आईं। हत्या के बाद फरार हो गईं। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सिकंदरा स्थित गांव लोहकरेरा निवासी भूरी सिंह ने बेटी प्रीति (25) की शादी 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी साहब सिंह के बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग से की थी। साहब सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उपेंद्र पहले बिजली कंपनी में ठेकेदारी का काम करता था। कोरोना काल के बाद उसे काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

 
पुलिस की पूछताछ में साहब सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात को प्रथम तल पर बने कमरे में सोए थे। पत्नी ओमवती 16 मई से अपने दूसरे बेटे के पास नोएडा गई थीं। भूतल पर एक कमरे में उनकी मां 85 वर्षीय दयावती सो रही थीं, जबकि दूसरे कमरे में बेटा उपेंद्र और बहू प्रीति सो रहे थे। रविवार तड़के तकरीबन पांच बजे वो जागने के बाद भूतल पर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी प्रीति 

तब उनको मां ने बताया कि उपेंद्र के कमरे से झगड़े की आवाज आ रही थी। वह दरवाजे पर पहुंचीं थीं। मगर, दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बहू फर्श पर लहूलुहान पड़ी थीं। दो युवतियां अंदर थीं। इस पर साहब सिंह ने पुलिस को बताया। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ हरीपर्वत एसपी सत्य नारायण पहुंच गए। 

पुलिस ने पति उपेंद्र को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की। उसकी शर्ट पर खून लगा हुआ था। फर्श पर खून पड़ा था। प्रीति की गर्दन और हाथों पर चाकू से घाव के निशान थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है। कई बातें निकलकर सामने आई हैं। 

पति-पत्नी के बीच होता था झगड़ा

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, मृतका के ससुर साहब सिंह ने बताया था कि उनकी मां ने बेटे के कमरे में दो युवतियों को देखा था। वो पुलिस को बुला रहे थे। तभी वो कमरे से निकलकर चली गई थीं। इस संबंध में उपेंद्र से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके प्रेम संबंध न्यू आगरा क्षेत्र की युवती से थे। 

उसने टेक्सटाइल डिजायनिंग में डिप्लोमा कर रखा है। पहले जयपुर में नौकरी करती थी। अब आगरा आ गई है। वह प्रेम संबंध की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं था। मगर, परिवार वाले नहीं माने। शादी के बाद प्रेमिका को लेकर झगड़ा होने लगा। वह फोन पर बात भी नहीं कर पाता था। पूर्व में उसका मोबाइल भी झगड़े में टूट गया था।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता भूरी सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उपेंद्र प्रीति को कार के लिए परेशान करता था। ससुराली भी परेशान करते थे। ताने दिया करते थे। मुकदमे में पति उपेंद्र उर्फ उमंग, ससुर साहब सिंह, सास ओमवती, जेठ आकाश, जेठानी कल्पना, ननद सुरेखा, ननदोई शैलेंद्र को नामजद किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विवाहिता की हत्या की गई है। मामले में दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ में उसके एक युवती से प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आई। हत्या में दो युवतियों के बारे में पता चला है। उनकी तलाश की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed