{"_id":"6956a2c4352de0410e0601fc","slug":"husband-brutally-beats-wife-in-agra-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी को बेरहमी से पीटा...सिलिंडर से किए प्रहार, बेटियों को फोन कर बोला- तुम्हारी मां को जान से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी को बेरहमी से पीटा...सिलिंडर से किए प्रहार, बेटियों को फोन कर बोला- तुम्हारी मां को जान से मार डाला
Thu, 01 Jan 2026 10:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। घर में रखे छोटे गैस सिलिंडर से उस पर प्रहार किए। इसके बाद बेटियों को पत्नी के मारे जाने की सूचना दी। बेटियां दाैड़ी-दाैड़ी घर पर पहुंचीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति ने पत्नी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटियों को फोन कर कहा कि तुम्हारी मां को जान से मार दिया। बेटियां मौके पर पहुंचीं और मां को अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीशपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के मऊ निवासी कीर्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी और बहन की शादी हो चुकी है। पिता अशोक कुमार मां पुष्पा देवी के साथ आवास विकास सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहते हैं।
सोमवार शाम पिता नशा कर घर लौटे और मां से झगड़ा किया। मां को जान से मारने की नीयत से छोटे घरेलू गैस सिलिंडर से 10 वार किए। मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। तब पिता ने उन्हें फोन कर बताया कि जान से मार दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।