फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband beat his wife in the middle of the road then went to the police station and filed a case

UP: पति ने बीच सड़क पर पीटा, फिर थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस...पत्नी बोली- 'पुलिस मेरी नहीं सुन रही'

Tue, 01 Jul 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 11:30 AM IST
सार

सड़क पर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने बताया कि पति ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। पति की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
 

विज्ञापन
Husband beat his wife in the middle of the road then went to the police station and filed a case
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में 20 जून को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सड़क पर मारपीट हो गई। पत्नी का आरोप है कि वह अपने मालिक के घर आ रही थी। पति और उसके घरवालों ने पिटाईकर मोबाइल और चेन भी छीन ली। पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। उल्टा पति की तहरीर पर उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। अब वो थाने-चाैकी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उधर, डीसीपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



 

नामनेर निवासी रहीशा खान ने बताया कि 25 साल पहले यूनिस से निकाह हुआ था। पति घर का खर्च नहीं देता है। इस कारण वह काम कर रही है। दो बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उन पर ही है। 20 जून को बारिश की वजह से वो मालिक के साथ घर आ रही थी। रास्ते में यूनिस ने पकड़ लिया। ससुरालवाले भी आ गए और पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शिकायत करने थाने गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 21 जून को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। 27 जून को थाने से चाैकी भेजा गया। 3 घंटे तक वह चाैकी पर बैठी रहीं। बाद में पता चला कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह डीसीपी सिटी से भी शिकायत कर चुकी हैं। मगर, सुनवाई नहीं हो रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed