फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife took bath with chemical instead of water in etah

एटा: अनजाने में दंपती ने पानी की जगह केमिकल से कर लिया स्नान, गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 16 Jul 2021 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 01:55 PM IST
सार

एटा में पति-पत्नी से अनजाने में ऐसा हादसा हो गया, जिससे उनकी जान पर बन आई है। 

विज्ञापन
Husband and wife took bath with chemical instead of water in etah
केमिकल से झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छोटी सी गलती दंपती पर भारी पड़ गई। जलेसर में बड़े मियां छोटे मियां की दरगाह पर जात करने पहुंचा फिरोजाबाद का दंपती केमिकल से झुलस गया। शुक्रवार तड़के पास ही में स्थित एक दूध चिलर प्लांट में रखे केमिकल को पानी समझकर उन्होंने स्नान कर लिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

फिरोजाबाद के पचोखरा थानांतर्गत गालिब पचोखरा निवासी जयंती प्रसाद अपनी पत्नी नीरज के साथ शुक्रवार तड़के जलेसर पहुंचा। यहां दोनों लोग शनिवार को होने वाली बड़े मियां छोटे मियां की जात के लिए पहुंचे। दरगाह से करीब दो किमी दूर एक दूध चिलर प्लांट पर केन में टैंकर आदि की धुलाई-सफाई व अन्य कार्य के लिए कास्टिक सोडा और लिक्विड हाइड्रोजन रखा हुआ था। दंपती ने इसे पानी समझकर स्नान कर लिया। जिससे वह झुलस गए और पूरे शरीर पर एलर्जी हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जात करने आए महिला-पुरुष केमिकल से नहाने पर झुलस गए थे। यहां कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि एसएन मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है, हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed