{"_id":"67401bd85478708c0000c7df","slug":"husband-and-wife-had-a-fight-in-delhi-families-clashed-in-agra-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति-पत्नी में हुआ दिल्ली में झगड़ा, आगरा में भिड़े दोनों के घरवाले; लाठी और चाकू...रिश्तदारों का बहा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति-पत्नी में हुआ दिल्ली में झगड़ा, आगरा में भिड़े दोनों के घरवाले; लाठी और चाकू...रिश्तदारों का बहा खून
Fri, 22 Nov 2024 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:21 AM IST
सार
दिल्ली में रह रहे पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने अपने-अपने घरवालों को फोन कर इस विवाद की सूचना दी, जिसके बाद आगरा में रह रहे दोनों के परिवार भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं और चाकू निकल आए। झगड़े में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मारपीट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में रहने वाले दंपती में झगड़ा हुआ तो दोनों ने मंटोला में अपने परिजन को जानकारी दी। इस पर दोनों के घरवाले मंटोला तिराहे पर ही भिड़ गए। लाठियां चलीं और चाकू निकल आए। मारपीट में विवाहिता के दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली में रहते हैं पति-पत्नी
इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि मंटोला निवासी रुखसार का निकाह चार साल पहले रिश्तेदार सद्दाम उर्फ आफताब से हुआ था। दोनों दिल्ली में रहते हैं। आफताब जूते का काम करता है। दिल्ली में किसी बात पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने मंटोला मायके में फोन किया। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी अपने घरवालों को जानकारी दे दी।
ये भी पढ़ें - UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी

जमकर हुई मारपीट
टीला अजमेरी खां निवासी सलमान ने पुलिस को बताया कि वह रुखसार का भाई है। भाई इरशाद के साथ बातचीत करने बहन की ससुराल जा रहे थे। रास्ते में सद्दाम पक्ष के चांद, फैजान, मुन्ना, इमरान, शाहिद, सलमान, बल्लू आदि मिल गए। आरोप है कि रुखसार के दोनों भाइयों को पीटा। चांद और फैजान के हाथ में चाकू मारे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि जिन धाराओं में मुकदमा हुआ है, उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसलिए आरोपियों को नहीं पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें - बच्चा जेल की शर्मनाक हकीकत: डीपीओ मांगते थे खर्चा... स्मार्ट फोन के बदले होती है वसूली, बयानों में गंभीर आरोप