फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife feud due to mobile in agra

फोन पर मायके वालों से बात करती थी पत्नी, सिपाही पति से हुआ झगड़ा, मामला पहुंचा पुलिस के पास

Mon, 05 Apr 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
husband and wife feud due to mobile in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आगरा में मायके वालों से मोबाइल पर अक्सर बात करने पर सिपाही का पत्नी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने रविवार को दोनों के बीच की दूरी को मिटा दिया। इसके बाद दोनों साथ ही घर गए।

विज्ञापन

 
शाहगंज क्षेत्र में रहने वाले कारागार विभाग में तैनात एसआई की बेटी की शादी दो साल पहले दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही से हुई थी। शादी के कुछ महीने तो सब ठीक चला। छह महीने बाद पति-पत्नी के बीच बात-बात पर झगड़े होने लगे। 
विज्ञापन


पति का आरोप है कि पत्नी फोन पर अक्सर मायके वालों से बात करती रहती है। जब वह मना करता है तो घर जाने की कहने लगती है। इसके बाद दरोगा पिता से कहकर पुलिस कार्रवाई की धमकी देती है। पत्नी का आरोप है कि पति उसका उत्पीड़न करता है। उसकी बात नहीं मानता है। मायके वालों से बात नहीं करने देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने चार महीने पहले एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। तब दोनों की काउंसिलिंग करके विवाद खत्म करा दिया गया। मगर, दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए। पति का कहना था कि ससुरालियों के दखल से पत्नी से विवाद हो रहा है। मामले में परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया। रविवार को दोनों को बुलाया गया था। 

काउंसलर ने कहा कि दोनों झगड़ें नहीं। किसी तरह की गलतफहमी को आपस में बातचीत के बाद निपटा लें। सिपाही से कहा कि अगर, पत्नी मायके वालों से बात करती है तो वह भी साथ में रहे। पत्नी से कहा कि वह अपने पिता की धमकी नहीं दे। परिवार के लोगों को भी दोनों के बीच दखल नहीं करने को कहा। इस पर दोनों मान गए। इसके बाद पति-पत्नी साथ ही घर गए। 

12 दंपती में हुई सुलह 
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि 12 पति-पत्नी की काउंसिलिंग के बाद समझौते कराए गए। वो साथ घर गए। रविवार को 60 जोड़ों को बुलाया था। मगर, 14 जोड़े आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed